रविवार, 14 जून 202607:59:29 PM
Download App
Home/देश

मुरैना में बड़ा हादसा : ट्रेन में फैली आग की अफवाह, ट्रेक पर खड़े कई यात्री पातालकोट की चपेट में आए

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Jun 14, 2026
01:31 PM
ट्रेन में फैली आग की अफवाह, ट्रेक पर खड़े कई यात्री पातालकोट की चपेट में आए

Morena Train Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हेतमपुर स्टेशन से निकली उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कुछ यात्री ट्रेन से नीचे ट्रेक पर कूद गए। शाम 4.15 बजे यहां से गुजर रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच आग लगने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद ट्रेन में बैठे कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतरकर ट्रेक पर आ गए। इस दौरान, मैन ट्रैक पर आ रही पातालकोट की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में तीन महिला समेत एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने चारों के शवों को बरामद कर लिए है।

हादसे में 3 महिला समेत एक बच्चे की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सराय छोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी और तेजी से राहत कार्य चलाया जा रहा है। अब तक तीन महिलाओं और एक बच्चे के शव बरामद किए जा चुके हैं।

ट्रेन में आग लगने की फैली थी अफवाह

उन्होंने आगे बताया कि शाम करीब 4:15 बजे मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जब हेतमपुर स्टेशन के पास पहुंची, तब ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। अफरा-तफरी के बीच कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पातालकोट की चेपट में आए कई यात्री

इस घटना को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को करीब 16:15 बजे झांसी मंडल के अंतर्गत हेतमपुरधौलपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 19665 खजुराहोउदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री द्वारा अलार्म चेन खींच दी गई, जिससे ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर पास की दूसरी रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुरसिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना मिली है।

हादसे की जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रभावित यात्रियों को जरूरी सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाने लगी।

फिलहाल रेलवे इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है, ताकि हादसे के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का सही पता लगाया जा सके।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें