बुधवार, 15 अप्रैल 202602:02:06 AM
Download App
Home/देश

सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर : कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है

admin

admin

Feb 21, 2026
03:48 PM
कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है

मुंबई । सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और एआई के बढ़ते चलन से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यक्तित्व पर पड़ता है। शनिवार को मशहूर अभिनेता कुणाल कपूर ने बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर रोक लगाने का सपोर्ट किया।

उन्होंने कहा कि यह कदम 'एंटी-टेक्नोलॉजी' नहीं बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। कुणाल का कहना है कि सोशल मीडिया के एल्गोरिदम इस तरह बनाए जाते हैं कि बच्चे घंटों स्क्रॉल करते रहें, जिससे उनकी एकाग्रता, नींद और भावनात्मक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कुणाल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर शेयर की, जिसमें लिखा था कि 140 करोड़ की आबादी वाले भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर सरकार विचार कर रही है।

अभिनेता कुणाल कपूर ने खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इसकी हमारे देश को बहुत जरूरत है। यह एंटी-टेक नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। बच्चों को ऐसे एल्गोरिदम से बचाना होगा, जो लत लगाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह हमें अपने घरेलू प्लेटफॉर्म बनाने का मौका भी देता है, जो सिर्फ एंगेजमेंट पर नहीं, बल्कि ग्रोथ पर फोकस करते हैं।"

केंद्र सरकार इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 में बदलाव करके 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने पर विचार कर रही है। जब से ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन करने की घोषणा की है, उसकी कई बड़ी हस्तियों ने तारीफ की। इनमें, सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद और शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स शामिल थे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें