बुधवार, 27 मई 202607:30:19 PM
Download App
Home/देश

टीएमसी के भीतर फूटा असंतोष का लावा : सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, नेतृत्व के सामने खड़ी की नई चुनौती

admin

admin

May 27, 2026
09:52 AM
सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, नेतृत्व के सामने खड़ी की नई चुनौती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर असंतोष एक बार फिर सुर्खियों में है। बारासात से सांसद काकोली घोष ने पार्टी संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देकर नेतृत्व के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है।

सूत्रों के अनुसार, काकोली घोष दस्तीदार ने साफ किया है कि वे पार्टी की सदस्य बनी रहेंगी और सांसद पद पर भी कायम रहेंगी, लेकिन संगठनात्मक जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया है। इससे पहले उन्होंने बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से ही उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच तनाव की अटकलें तेज हो गई थीं।

घोष में लोकसभा चीफ व्हिप पद से दिया था ममता ने

पार्टी के भीतर यह असंतोष तब और बढ़ा जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी झटकों के बाद संगठन में बड़े बदलाव करते हुए काकोली घोष को लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से हटा दिया था। उनकी जगह यह जिम्मेदारी कल्यााको सौंपी गई थी। इस फैसले को काकोली घोष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सांसद ने सोशल मीडिया में जाहिर की थी नाराजगी

बताया जा रहा है कि इस कदम के बाद काकोली घोष ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इसी बीच, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई, जब केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान कर दी, जबकि उसी समय टीएमसी के कई अन्य नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई थी।

पार्टी के अंदर गहरे हो रहे मतभेद

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि हाल ही में काकोली घोष और टीएमसी के कुछ विधायकों ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लिया था, जिससे पार्टी के भीतर मतभेद और गहरे होते दिख रहे हैं। इसके अलावा, टीएमसी नेतृत्व के रणनीतिकार माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि संगठनात्मक फैसलों के बाद कई वरिष्ठ नेता असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर, काकोली घोष दस्तीदार का यह कदम टीएमसी के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर रहा है और आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें