मंगलवार, 18 अगस्त 202611:39:11 AM
Download App
Home/देश

रामभक्ति में लीन हुए सहवाग : सोशल मीडिया में शेयर की अयोध्या यात्रा की तस्वीरे, रामलला के दरबार में टेका माथा, बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 18, 2026
07:21 AM
सोशल मीडिया में शेयर की अयोध्या यात्रा की तस्वीरे, रामलला के दरबार में टेका माथा, बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस बार भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सहवाग अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

रामलला के दर्शन को बताया अविस्मरणीय

अयोध्या यात्रा की तस्वीरें सहवाग ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ ‘एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम’ लिखा। सहवाग ने कहा कि कुछ यात्राएं दूरी से नहीं, बल्कि इस बात से मापी जाती हैं कि वे इंसान के भीतर क्या जगा जाती हैं।

उन्होंने रामलला के दर्शन के अनुभव को बेहद खास बताते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर खड़े होकर प्रभु की पावन उपस्थिति में नतमस्तक होना और फिर हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के सामने शीश झुकाना ऐसा अनुभव है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना कठिन है।

हनुमानगढ़ी में संतों से लिया आशीर्वाद

हनुमानगढ़ी में सहवाग ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके अयोध्या पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक भी उन्हें देखने और मिलने के लिए जुट गए।

मैदान के ‘नवाब’ का दिखा शांत रूप

गेंदबाजों के खिलाफ अपने बेखौफ अंदाज के लिए मशहूर सहवाग की मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर खड़े तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं। उनकी यात्रा ने उनके प्रशंसकों को उनका एक अलग और शांत आध्यात्मिक रूप दिखाया। सहवाग ने अपनी पोस्ट का समापन ‘सियावर रामचंद्र जी की जय’ के जयकारे के साथ किया। रामनगरी में उनकी यह यात्रा क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी खास बन गई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें