मंगलवार, 24 नवंबर 202603:30:37 PM
Download App
Home/देश

राजस्थान के नतीजों से डरी सरकार : सहकारिता चुनाव टालने पर सिंघार ने भाजपा पर बोला हमला, लोकतंत्र की हत्या करने लगाया आरोप

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 24, 2026
06:44 AM
सहकारिता चुनाव टालने पर सिंघार ने भाजपा पर बोला हमला, लोकतंत्र की हत्या करने लगाया आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए फिर टल गए हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवा को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। सरकार के इस फैसले पर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि मप्र सरकार राजस्थान में पंचायत और जिला परिषद चुनाव के नतीजों से डर गई है। इसी वजह से अब मप्र में सहकारिता चुनाव टाल दिए गए हैं। सिंघार ने BJP सरकार के कदम को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

कई सालों से चुनाव टाल रही भाजपा सरकार

उमंग सिंघार ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पिछले कई वर्षों से सहकारिता चुनाव टालती आ रही है। सहकारिता क्षेत्र प्रदेश के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों को बीज, खाद और सिंचाई के लिए ऋण जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में सहकारी संस्थाओं में लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधियों का चुनाव होना जरूरी है।

राजस्थान के चुनाव परिणामों से भाजपा पर निशाना

सिंघार ने राजस्थान के पंचायत और जिला परिषद चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक नुकसान के डर से मध्यप्रदेश में सहकारिता चुनाव कराने से बच रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है, तो सहकारिता संस्थाओं के चुनाव समय पर क्यों नहीं कराए जा रहे हैं?

किसानों के साथ नए राजनीतिक नेतृत्व का भी सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सहकारिता संस्थाएं केवल किसानों को आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजनीतिक नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर भी देती हैं। सहकारिता चुनावों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नेतृत्व तैयार होता है और लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मौका मिलता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें