सोमवार, 17 अगस्त 202601:33:17 PM
Download App
Home/देश

सीएम मोहन का जुदा अंदाज : कावड़ देख रुकवाया काफिला, कंधे पर उठाकर चले कई पग, कावड़ यात्री से दिखाई आत्मीयता

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 17, 2026
06:16 AM
कावड़ देख रुकवाया काफिला, कंधे पर उठाकर चले कई पग, कावड़ यात्री से दिखाई आत्मीयता

भोपाल। श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति के रंग में पूरा मध्यप्रदेश सराबोर है। इसी बीच इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। सड़क पर कांवड़ लेकर जाते एक श्रद्धालु को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद वे स्वयं कांवड़ यात्री के पास पहुंचे और उसकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाकर कुछ दूर तक चले।

कांवड़ यात्री से लिया आशीर्वाद जैसा अनुभव

मुख्यमंत्री ने इंदौर के कांवड़ यात्री श्री बाबू पटेल से आत्मीयता से बातचीत की। बाबू पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कई वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं और श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति के लिए यह यात्रा करते हैं। उनकी श्रद्धा और समर्पण की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

सीएम ने कांवड़ यात्री को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की भक्ति और आस्था समाज को सकारात्मक ऊर्जा देती है। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज देखकर मौके पर मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए।

विकास कार्यों को लेकर भी रहा इंदौर दौरा अहम

बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों के बीच धार्मिक यात्रा में शामिल कांवड़ यात्रियों से उनकी मुलाकात ने प्रवास को खास बना दिया।

मुख्यमंत्री का कांवड़ उठाने वाला वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनीं। श्रावण मास में मुख्यमंत्री का श्रद्धालु के साथ इस तरह जुड़ना उनकी धार्मिक आस्था और आम लोगों के प्रति आत्मीयता का संदेश देता नजर आया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें