शनिवार, 7 नवंबर 202603:53:47 PM
Download App
Home/देश

CM मोहन का ऐलान : दो साल में MP बनेगा देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य, किसानों की आय बढ़ाने हर पंचायत में बनेंगी सहकारी समितियां

admin

admin

Nov 07, 2026
02:25 PM
दो साल में MP बनेगा देश का नंबर वन दुग्ध उत्पादक राज्य, किसानों की आय बढ़ाने हर पंचायत में बनेंगी सहकारी समितियां

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अभी दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है, लेकिन अगले दो वर्षों में इसे पहले स्थान पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि किसान केवल अनाज उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।

खेती के साथ किसानी को भी बनाएंगे समृद्धि का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है। खेती का अर्थ कृषि उपज प्राप्त करना है, जबकि किसानी में पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी भी शामिल हैं। सरकार इन सभी क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। नदी जोड़ो अभियान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत भी की गई है। अब ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं, ताकि किसानों को दूध बेचने के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सके।

हर गांव तक पहुंचेगा संपत्ति का पक्का अधिकार

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण आबादी को उनकी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक दिला रही है। आजादी के बाद पहली बार ग्रामीण परिवारों को अपने मकानों के पंजीकृत दस्तावेज मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर मुरैना जिले के एक गांव में हितग्राहियों से मुलाकात के दौरान लोग अपने मकानों का पक्का अधिकार मिलने पर भावुक हो गए। यह योजना ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ भविष्य में बैंक से ऋण लेने का रास्ता भी आसान बनाएगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं। सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मंडला और बालाघाट में भी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है, जहां इसी सत्र से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है।

धार्मिक पर्यटन से बदल रही शहरों की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क और रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। धार और झाबुआ तक रेल सुविधा पहुंची है तथा छोटे शहरों को भी औद्योगिक विकास से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन की आर्थिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव आया है। ओंकारेश्वर में 2500 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर और चित्रकूट तथा ओरछा में करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें