गुरुवार, 19 नवंबर 202607:31:13 PM
Download App
Home/देश

कीमती धातुओं की चमक पड़ी फीकी : 1.30 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, सिल्वर स्थिर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
06:34 AM
1.30 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, सिल्वर स्थिर

मुंबई। दीपावली के बाद से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। साल 2026 के दौरान रिकार्ड के दौरान ऊंचाई छूने के बाद अब सोने-चांदी की कीमते लगातार नीचे आ रही है। ऐसा ही गुरुवार को भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोना फिसलकर 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10ः 35 बजे सोने का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 690 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। लगातार गिरावट के कारण निवेशकों की नजर अब सोने के अगले कारोबारी रुख पर टिकी हुई है।

चांदी ने दिखाई मजबूती, 1.60 लाख के पार भाव

हालांकि सोने की गिरावट के बीच चांदी में मामूली तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,746 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में चांदी ने 1,59,321 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम और 1,61,345 रुपये प्रति किलो का अधिकतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव

वैश्विक बाजार में भी सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आई। कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,730 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके विपरीत चांदी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 45.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

फेड के सख्त रुख से बढ़ी सोने की मुश्किलें

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों ने ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं को मजबूत किया है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है और इसकी कीमत करीब 14 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल और डॉलर की मजबूती भी सोने-चांदी के लिए चुनौती बनी हुई है। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से निवेशकों का रुझान ऐसी संपत्तियों की ओर बढ़ सकता है, जहां उन्हें बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद हो।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें