सोमवार, 12 अक्टूबर 202610:26:45 PM
Download App
Home/देश

कांग्रेस की हार की असल वजह दिशाहीन नेतृत्व : राहुल के शिवजी बारात वाले बयान पर शिवराज ने ऐसे किया वार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 12, 2026
09:53 AM
राहुल के शिवजी बारात वाले बयान पर शिवराज ने ऐसे किया वार

नई दिल्ली। इंडिया ब्लाॅक के विरोध मार्च पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा हमला है। उन्होंने राहुल गांधी के शिवजी की बारात वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जीवन भर भगवान राम का विरोध करते रहे वे आज शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस की हार की असली वजह पार्टी का वैचारिक रूप से कमजोर और दिशाहीन नेतृत्व है।

‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना कांग्रेस की आदत’

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। चुनाव में हार मिलने के बाद विरोध-प्रदर्शन करना और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराना पार्टी की आदत बन गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, बल्कि स्वयं कांग्रेस का विचारशून्य नेतृत्व है।”

उन्होंने असम, त्रिपुरा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पार्टी को अपनी कमजोरियों की समीक्षा करने की सलाह दी। चैहान ने कहा कि बार-बार चुनाव हारने के बाद सड़कों पर उतरकर विरोध करने के बजाय कांग्रेस को अपने संगठन और नेतृत्व की खामियों पर ध्यान देना चाहिए।

कई राज्यों में नेतृत्व को लेकर खींचतान का आरोप

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के भीतर चल रहे कथित नेतृत्व संघर्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नेताओं के बीच मतभेद, पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने और कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर चर्चा में रहने वाले मतभेदों का उल्लेख किया।

चौहान के मुताबिक, कांग्रेस कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही है, जिसका असर उसके राजनीतिक प्रदर्शन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व और संगठनात्मक अस्थिरता के कारण पार्टी जनता का विश्वास खोती जा रही है।

राम और शिव के मुद्दे पर भी साधा निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी राम का विरोध करते थे, वे अब शिव की बारात की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक मुद्दों के साथ संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बना रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें