गुरुवार, 10 सितंबर 202610:59:31 AM
Download App
Home/देश

भोपाल को 31 साल से मास्टर प्लान का इंतजार : सरकार पर कांग्रेस ऐसे बनाएगी दबाव, राज्यपाल से भी लगाएगी गुहार

admin

admin

Sep 10, 2026
07:19 AM
सरकार पर कांग्रेस ऐसे बनाएगी दबाव, राज्यपाल से भी लगाएगी गुहार

भोपाल। राजधानी भोपाल के नए मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का भी ऐलान कर दिया है। पूर्व मंत्री पीसीसी शर्मा ने आरोप लगाया है कि भोपाल की जनता पिछले 31 सालों से नए मास्टर प्लान का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका। ऐसे में अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को 31 घंटे का उपवास रखा जाएगा। कांग्रेस के इस आंदोलन को सरकार पर दवाब बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

पीसी शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पीसी शर्मा के मुताबिक, कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2021 का मास्टर प्लान तैयार किया गया था। इसे तैयार करने से पहले बिल्डरों, नगर नियोजन विशेषज्ञों, व्यापारियों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव भी लिए गए थे। उनका दावा है कि तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उस समय यह योजना जारी नहीं हो सकी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भी कई वर्ष बीत गए, लेकिन तैयार मास्टर प्लान को अंतिम रूप देकर जनता के सामने नहीं लाया गया।

सुबह से शुरू होगा 31 घंटे का उपवास

कांग्रेस का प्रस्तावित उपवास शुक्रवार सुबह से शुरू होगा। इस आंदोलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य नेताओं के भी इसमें पहुंचने की संभावना है।

जनता और विशेषज्ञों से भी मांगे जाएंगे सुझाव

कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान रहवासियों, व्यापारी संगठनों और नगर नियोजन से जुड़े विशेषज्ञों से भी सुझाव लेने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि भोपाल के विकास और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान जल्द जारी किया जाना चाहिए।

11 सितंबर को राज्यपाल से मुलाकात

कांग्रेस नेता 11 सितंबर को राज्यपाल से मुलाकात कर मास्टर प्लान के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आग्रह करेंगे। पार्टी का आरोप है कि मास्टर प्लान में हो रही देरी से राजधानी के सुनियोजित विकास पर असर पड़ रहा है। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर ली है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें