मंगलवार, 30 जून 202606:45:06 PM
Download App
Home/देश

सियासत : जो लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे, वहीं आज कर रहे आस्था की बात, सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 30, 2026
09:55 AM
जो लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे, वहीं आज कर रहे आस्था की बात, सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी

रामपुर। राम मंदिर मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सियासी पारा हाई है। सत्तापक्ष और दोनों ने एक-दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। रामपुर में करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि जो रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बातें कर रहे हैं, जिन्होंने पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब लोग रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा लगाते थे, तब उन पर कार्रवाई होती थी और श्जय श्रीरामश् बोलने वालों को भी निशाना बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत ने आज विपक्ष को अपना रुख बदलने पर मजबूर कर दिया है।

भर्ती, कानून-व्यवस्था और विकास पर भी घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय के माहौल में काम करते थे और किसानों के साथ अन्याय होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों में धांधली होती थी और अदालतों को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ता था। योगी ने कहा कि अब प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, बेहतर कानून-व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

रामपुर की बदली तस्वीर का किया जिक्र

रामपुर की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिला अपनी समृद्ध विरासत, पैचवर्क, वायलिन निर्माण और मेंथा उत्पादन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय रामपुर जमीन कब्जाने और अन्याय की राजनीति के कारण चर्चा में रहता था, लेकिन अब यहां विकास और सुशासन की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे की संस्कृति समाप्त हुई है और सभी तक समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

धार्मिक आयोजनों का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि आज प्रदेश में कांवड़ यात्रा, दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी समेत सभी पर्व पूरे उत्साह और सुरक्षा के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास, विरासत तथा सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें