मंगलवार, 13 अक्टूबर 202610:50:02 PM
Download App
Home/देश

मंत्री काश्यप के घर पहुंचे सीएम मोहन : दिवंगत तेजकुंवरबाई को किया नमन, परिवार को बंधाया ढांढस

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 13, 2026
09:59 AM
दिवंगत तेजकुंवरबाई को किया नमन, परिवार को बंधाया ढांढस

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को रतलाम पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री तथा रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप के घर पहुंचकर उनकी माता तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि श्रीमती काश्यप का रविवार को निधन हो गया था।

धर्मनिष्ठा और सेवाभाव को समर्पित रहा जीवन

सीएम ने कहा कि तेजकुंवरबाई काश्यप का संपूर्ण जीवन धर्मनिष्ठा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों तक सहयोग पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही।

सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा किया जाएगा याद

उनके सेवाभावी व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देने वाला रहा। सीएम ने तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें