गुरुवार, 19 नवंबर 202607:31:20 PM
Download App
Home/देश

सिवनी कांड पर गरमाई सियासतः : उमंग सिंघार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, काॅलेज के दिनों का पुराना अनुभव भी किया साझा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 19, 2026
07:29 AM
उमंग सिंघार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, काॅलेज के दिनों का पुराना अनुभव भी किया साझा

भोपाल। सिवनी जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा एक होटल में महिला और पुरुष से अभद्र व्यवहार करने तथा गांजे के केस झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में सियासत गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की पुलिस अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को बेवजह परेशान करती है। इस दौरान उन्होंने अपने अपने कॉलेज के दिनों का एक पुराना अनुभव भी साझा किया, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर नई बहस छेड़ दी है।

एसडीओपी की गाड़ी ओवरटेक करने पर रोका था रास्ता

उमंग सिंघार ने बताया कि कॉलेज के दिनों में एक बार उन्होंने एसडीओपी की गाड़ी को ओवरटेक कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और थाने ले गई। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ गांजा और ड्रग्स का मामला बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी उन्हें पहचानते थे, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन इस घटना ने उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका दिया।

आम आदमी को पुलिस कैसे परेशान करती होगी

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब उनके जैसे व्यक्ति के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर सकती है, तो आम आदमी के साथ थानों और सड़कों पर कैसा बर्ताव होता होगा? उन्होंने कहा कि आम नागरिक के पास न तो राजनीतिक पहचान होती है और न ही अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने के संसाधन।

सिवनी मामले में पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

सिंघार ने सिवनी मामले के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्दी और पद का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के लिए होना चाहिए, न कि लोगों को डराने और परेशान करने के लिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और निष्पक्षता की जरूरत पर जोर दिया। उनके बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें