शुक्रवार, 17 अप्रैल 202606:07:14 PM
Download App
Home/देश

छोटी सी चिंगारी ने उजाड़ दिए 250 से ज्यादा आशियाने : लखनऊ में दिल दहला देने वाला अग्गिकांड, लापता दो बच्चियों की मौत, सगी बहनों के भी शव बरामद

admin

admin

Apr 16, 2026
05:49 AM
लखनऊ में दिल दहला देने वाला अग्गिकांड, लापता दो बच्चियों की मौत, सगी बहनों के भी शव बरामद

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला अग्निकांड हुआ, जिसने देखते ही देखते 250 से अधिक झोपड़ियां आग की चपेट में ले लिया। जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। भीषण आग में लापता हुए छह बच्चों में से आयुषी और स्वाती दो की मौत की पुष्टि हुई है। वही आग से 50 के करीब मवेशियों के जिंदा जलने की सूचना है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई। राहत और बचास कार्य के दौरान दल ने 2 सगी बहनों के शव बरामद किए।

लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जा रहा है कि शुरुआत किसी छोटी चिंगारी से हुई, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा और झोपड़ियों की सघन बस्ती होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और सेक्टर-11 से लेकर सेक्टर-14 तक करीब 250 से ज्यादा झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

धमाकों से गूंजा पूरा इलाका

इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। आग इतनी तेज थी कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर भी एक के बाद एक फटने लगे, जिससे जोरदार धमाकों की आवाजें पूरे इलाके में गूंज उठीं। घटना के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

देर रात तक जारी रहा राहत-बचाव कार्य

इस दर्दनाक हादसे में देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा। पुलिस और राहत दल ने मलबे और जली हुई झोपड़ियों के बीच से दो शव बरामद किए। इनमें से एक 2 महीने की और दूसरी श्रुति (2 वर्ष) थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों सगी बहनें थीं और आग की इस भयावह घटना में जिंदा जल गईं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों शव बरामद

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने दोनों शवों की बरामदगी की पुष्टि की है। सतीश निवासी ग्राम काशीपुरवा, थाना रामसनेही घाट (बाराबंकी ) की दो बेटियों के शव मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग अब लापता हैं और कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें