मंगलवार, 21 अप्रैल 202612:38:18 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

MP में अनोखी शादी: : 3 फीट कद के मुकेश कुशवाह को सोशल मीडिया से मिला जीवनसाथी,लिए सात फेरे

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 21, 2026
10:41 AM
3 फीट कद के मुकेश कुशवाह को सोशल मीडिया से मिला जीवनसाथी,लिए सात फेरे

मध्य प्रदेश के अंजड़ नगर की गलियों में इन दिनों एक अनोखी शादी की चर्चा हर जुबान पर है। यह कहानी है मुकेश और नेहा की— दो ऐसे दिलों की, जिन्होंने समाज की सीमाओं को पीछे छोड़कर अपने रिश्ते को एक खूबसूरत अंजाम दिया।

करीब 35 वर्षीय मुकेश, जो नगर परिषद अंजड़ में पिछले 17 वर्षों से कार्यरत हैं, मुकेश का कद सामान्य से कम—लगभग तीन से चार फीट है। यह उनकी जिंदगी की एक ऐसी सच्चाई थी, जिसने उन्हें लंबे समय तक जीवनसाथी की तलाश में संघर्ष करवाया। कई बार उम्मीदें टूटीं, कई बार सवाल उठे, लेकिन उन्होंने कभी विश्वास नहीं छोड़ा। पिता के निधन के बाद बड़े भाई राधू कुशवाह ही उनका सहारा बने रहे।

जिंदगी ने मोड़ तब लिया, जब करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की रहने वाली नेहा से हुई। नेहा का कद भी सामान्य से कम था—और यही समानता दोनों के बीच एक अनकहा जुड़ाव बन गई। बातचीत शुरू हुई… फिर आदत बनी… और देखते ही देखते वह रिश्ता दोस्ती से बढ़कर प्यार में बदल गया। जब दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक नाम देने का फैसला किया, तो उन्होंने परिवारों से बात की। नेहा के परिजन अंजड़ आए, मुकेश और उनके परिवार को समझा, परखा—और अंततः उनके स्वभाव, सादगी और स्थिर जीवन से प्रभावित होकर इस रिश्ते के लिए सहमत हो गए।

फिर वह खास दिन आया—जब प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में, बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। बिना दिखावे, बिना शोर—बस सच्चे भावनाओं के साथ।

शादी के बाद जब यह नवदंपति अंजड़ लौटा, तो उन्होंने श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। पूरे नगर ने उन्हें खुले दिल से अपनाया, और उनकी इस अनोखी प्रेम कहानी को सराहा।

यह कहानी हमें एक गहरी सीख देती है,,, कि सच्चा रिश्ता बाहरी रूप, कद या परिस्थितियों पर नहीं टिका होता…बल्कि विश्वास, समझ और दिलों की समानता पर टिका होता है।मुकेश और नेहा ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे सच्चे हों, तो हर कमी खूबसूरती बन जाती है… और हर मुश्किल, एक नई शुरुआत।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें