मंगलवार, 21 अप्रैल 202612:38:12 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

Z+ सुरक्षा में फलों का राजा 'आम' : जबलपुर में उगाए जा रहे हैं लाखों के ‘मियाजाकी’, 20 कुत्ते और हथियारबंद गार्ड्स करते हैं रखवाली

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 21, 2026
10:28 AM
जबलपुर में उगाए जा रहे हैं लाखों के ‘मियाजाकी’, 20 कुत्ते और हथियारबंद गार्ड्स करते हैं रखवाली

जबलपुर: भारत में लंगड़ा, दशहरी, अल्फांसो जैसे आम बेहद पसंद किए जाते हैं. इन आमों को विदेशों में भी भेजा जाता है. आमतौर पर इनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 400 रुपए किलो तक होती है. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते तो बता दें कि सबसे महंगा आम मियाजाकी तईयो नो तमांगो है, जिसका उत्पादन जापान में होता है. लेकिन भारत के एक किसान ने भी इस महंगे आम का बगीचा लगा दिया है, जिसकी रखवाली में 20 खूंखार जर्मन शेफर्ड कुत्ते भी तैनात रहते हैं.

यहां उगाए जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल मियाजाकी आम, जिनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड्स, 20 खूंखार कुत्ते और दर्जनों CCTV कैमरे 24 घंटे तैनात हैं।

जबलपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिनौता गांव में संकल्प परिहार और उनकी पत्नी रानी सिंह परिहार का ‘श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्महाउस’ इन दिनों चर्चा में है। 4 एकड़ में फैले इस बागान में 50 से ज्यादा दुर्लभ और विदेशी आमों की किस्में उगाई जा रही हैं।

सुरक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां 17 विदेशी जर्मन शेफर्ड और 3 देसी कुत्ते तैनात हैं। 15 से ज्यादा हाई-टेक CCTV कैमरे हर कोने पर नजर रख रहे हैं, जबकि गार्ड्स की टीम दिन-रात पेट्रोलिंग करती है दरअसल वजह भी खास है…अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.70 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। यानी एक किलो आम की कीमत में आप लग्जरी बाइक या SUV खरीद सकते हैं। पकने पर यह आम गहरे लाल रंग का हो जाता है और स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। मियाजाकी के अलावा यहां नूरजहां आम जैसी विशाल किस्म भी उगाई जा रही है, जिसका वजन 4-5 किलो तक होता है। इसके साथ ही अमेरिका, चीन, नेपाल और मलेशिया तक की 50 से ज्यादा किस्में इस बागान की शोभा बढ़ा रही हैं।


आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा क्यों?

पिछले साल इस बागान में चोरी हो गई थी जिसमें लाखों के आम गायब हो गए थे चोरों से भिड़ते हुए पालतू डॉग घायल हो गई थी इसके बाद बागान को Z+ जैसी सुरक्षा दी यानी…ये आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि कीमत और सुरक्षा में भी हैं ‘VVIP’… और इन्हें बचाने के लिए हर स्तर पर पहरा जारी है!


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें