शनिवार, 22 अगस्त 202608:28:11 PM
Download App
Home/देश

CM मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 का बजाया बिगुल! : 945 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर, 35 किमी घाट और 10 हजार आपदा मित्र संभालेंगे मोर्चा

admin

admin

Aug 20, 2026
04:11 AM
945 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर, 35 किमी घाट और 10 हजार आपदा मित्र संभालेंगे मोर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को भव्य, दिव्य और आपदा-मुक्त बनाने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। बुधवार को उज्जैन को 945.20 करोड़ रुपए की लागत वाले 5.30 किलोमीटर लंबे नवीन एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने कालिदास अकादमी में होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सिंगल क्लिक से कॉरिडोर का भूमि-पूजन किया।

महाकाल नगरी को मिलेगी ट्रैफिक से बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया एलिवेटेड कॉरिडोर सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका उपयोग महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी किया जा सकेगा। उज्जैन में रेल और नदी पर जरूरत के अनुसार सात नए ब्रिज तैयार किए जा रहे हैं। वहीं इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

35 किलोमीटर के घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ 2016 में जहां करीब सात किलोमीटर घाट थे, वहीं सिंहस्थ 2028 में शिप्रा नदी के लगभग 35 किलोमीटर घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ा है और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

10 हजार आपदा मित्र होंगे तैयार

सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन में आपदा प्रबंधन को सरकार ने बड़ी प्राथमिकता दी है। उज्जैन में फिलहाल 1100 आपदा मित्रों का पंजीयन हो चुका है और 10 हजार आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। होमगार्ड और एसडीईआरएफ के मास्टर ट्रेनर इन्हें बोट हैंडलिंग और अंडरवॉटर डिजास्टर से निपटने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सांपों से सुरक्षा के लिए 300 सर्पमित्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन में 300 सर्पमित्रों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही स्नेक पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक पंचायत और थाना स्तर पर कम से कम एक प्रशिक्षित सर्पमित्र उपलब्ध हो, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों से सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।

30 करोड़ श्रद्धालुओं के अनुमान ने बढ़ाई तैयारी की चुनौती

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में यातायात, सुरक्षा, स्नान व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की भूमिका बेहद अहम होगी। मुख्यमंत्री ने इन्हें संकट मोचक और समाज का सच्चा नायक बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें