गुरुवार, 28 मई 202607:12:48 PM
Download App
Home/विदेश

टीएसी में में इस्तीफों का तूफान : काकोली के बाद अब पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा, आरजी कर कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पार्टी में बड़ी टूट

admin

admin

May 28, 2026
09:45 AM
काकोली के बाद अब पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा, आरजी कर कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पार्टी में बड़ी टूट

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। सांसद काकोली घोष के बाद अब पार्टी के सीनियर नेता पूर्व सांसद डॉ. शांतनु सेन ने पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे हाल ही में सामने आए आरजी कर अस्पताल से जुड़े संवेदनशील मामले और पार्टी पर लग रहे लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को मुख्य कारण बताया।

डॉ. शांतनु सेन ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वे खुद को पार्टी के प्रवक्ता के रूप में बनाए रखने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, जिस तरह से आरजी कर मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर संवेदनशीलता पैदा की है, और जिस तरह भ्रष्टाचार के आरोप लगातार टीएमसी पर लग रहे हैं, उसके बीच वह इस भूमिका को निभाना उचित नहीं समझते।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के खिलाफ जिस प्रकार के आरोपों का माहौल बन रहा है, वह उनके लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया।

कल काकोली घोष ने दिया था झटका

इससे एक दिन पहले ही टीएमसी सांसद काकोली घोष ने भी पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजते हुए साफ कहा कि वे अब किसी भी पद पर काम जारी नहीं रखना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है और वे अभी भी तृणमूल कांग्रेस की सांसद बनी हुई हैं।

पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं काकोली

सूत्रों के अनुसार, काकोली घोष पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव किए थे, जिसके तहत ममता बनर्जी ने काकोली घोष को चीफ व्हिप के पद से हटा दिया था और उनकी जगह कल्याण बनर्जी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

लगातार दो बड़े नेताओं के इस्तीफे ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष और गहराते मतभेदों की चर्चा को और तेज कर दिया है। राजनीतिक हलकों में इसे पार्टी के अंदर बढ़ते तनाव और नेतृत्व से असहमति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें