गुरुवार, 28 मई 202607:11:52 PM
Download App
Home/विदेश

विदेश में पढ़ाई का सपना बना मौत का सफर : कनाडा में गुजरात की बेटी की चाकू मारकर हत्या, कर रही थी लाॅ की पढ़ाई, सदमे में परिवार

admin

admin

May 28, 2026
10:35 AM
कनाडा में गुजरात की बेटी की चाकू मारकर हत्या, कर रही थी लाॅ की पढ़ाई, सदमे में परिवार

अहमदाबाद। विदेश मेंपढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। इन हमलों में अब तक कई छात्रों को अपनी जांन भी गंवानी पड़ रही है। अब ऐसी ही एक दर्दनाक खबर कनाडा से आई है। जहां भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 22 वर्षीय छात्रा विधि मेघा गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थी। विधि पिछले चार वर्षों से कनाडा में रह रही थी, जहां वह लॉ की पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रही थी। वह कनाडा में स्थायी निवास पाने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रही थी।

इस दर्दनाक घटना से जहां विधि का परिवार सदमे में आ गया है। वहीं विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, 15 मई को विधि किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान उस पर अज्ञात हमलावर ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और बेरहमी भरा था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि यह वारदात लूटपाट के इरादे से की गई हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर फैलते ही स्थानीय भारतीय समुदाय और छात्र वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कनाडाई पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित एंगलकृलूट, व्यक्तिगत रंजिश और अन्य कारणोंकृसे जांच कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गुजरात में बोरसद स्थित उसके घर में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 16 मई के बाद से उनका विधि से संपर्क पूरी तरह टूट गया था। बाद में विदेश मंत्रालय के माध्यम से उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी दी गई।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें