मंगलवार, 14 जुलाई 202602:25:04 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

रिश्तों का खौफनाक अंत : पत्नी की हत्या के बाद बेटी को सौंपे जेवर और चाबी, आरोपी फरार

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 13, 2026
09:48 AM
पत्नी की हत्या के बाद बेटी को सौंपे जेवर और चाबी, आरोपी फरार

इंदौर। शहर के नवलखा क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डाक विभाग में असिस्टेंट पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सीधे अपनी नाबालिग बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे मां के जेवर, एटीएम कार्ड व घर की चाबी सौंपते हुए कहा कि वह फिलहाल घर न जाए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित रूप से पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल में थे। हत्या के बाद आरोपी बेटी के स्कूल पहुंचा, उसे जरूरी सामान देकर वहां से फरार हो गया। बेटी के घर पहुंचने पर वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शक हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें