बुधवार, 13 मई 202601:39:39 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Cannes 2026 : पीच गाउन में आलिया भट्ट का ड्रीमी अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया ‘देसी बार्बी’ लुक

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 13, 2026
08:23 AM
पीच गाउन में आलिया भट्ट का ड्रीमी अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया ‘देसी बार्बी’ लुक

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार भी बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अंदाज चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने खूबसूरत रेड कार्पेट लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया भट्ट पीच कलर के बेहद एलिगेंट गाउन में नजर आईं। उनका यह ड्रीमी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें “देसी बार्बी” कहकर तारीफ कर रहे हैं।

आलिया ने इस खास मौके पर डिजाइनर तमारा राल्फ द्वारा डिजाइन किया गया बॉडी फिटेड पीच गाउन पहना। गाउन में कॉर्सेट फिटिंग, डीप नेकलाइन और फ्लोई डिजाइन ने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल और स्टाइलिश बना दिया।

रेड कार्पेट पर जाने से पहले आलिया ने होटल की बालकनी में फोटोशूट कराया। उनकी स्माइल, कैंडिड पोज और सिंपल अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।

आलिया के लुक को उनकी ज्वेलरी ने और भी खास बना दिया। उन्होंने एक शानदार कस्टम नेकलेस पहना, जिसमें रेयर पिंक कोरल और खूबसूरत डायमंड जड़ा हुआ था। इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और रिंग कैरी की, जिसने उनके पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

मेकअप की बात करें तो आलिया ने नेचुरल और सॉफ्ट मेकअप चुना। ड्यूई बेस, हल्का ब्लश, ब्राउन आईशैडो और पीच-पिंक लिपस्टिक में उनका लुक बेहद फ्रेश और एलिगेंट नजर आया।

आलिया के इस शानदार लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था। रेड कार्पेट पर आलिया ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक की और फोटोग्राफर्स को कई शानदार पोज दिए।

यह दूसरी बार है जब आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने फैशन और ग्रेस से फैंस को काफी इम्प्रेस किया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें