Cannes 2026 : बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन उर्वशी रौतेला ने बटौरी सुर्खियां, रेड कार्पेट पर 6 लाख का पर्स लेकर पहुंची!
फ्रांस: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड हसीनाओं का ग्लैमर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आलिया भट्ट के बाद अब उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर अपनी एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया। हमेशा की तरह उर्वशी का अंदाज इस बार भी बेहद यूनिक, बोल्ड और ड्रामेटिक नजर आया। ब्राइडल कलेक्शन से इंस्पायर्ड उनके गाउन ने जहां कई फैशन लवर्स को इंप्रेस किया, वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को भी नया मुद्दा मिल गया। दरअसल, उर्वशी ने खुद को “उर्वशी नहीं… इंडिया” कहकर इंट्रोड्यूस किया, लेकिन उनका गाउन वियतनाम के डिजाइनर का था। बस फिर क्या था… सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विरोधाभास को पकड़ लिया और सवालों की बौछार शुरू हो गई। लोगों ने पूछा कि जब पहचान इंडिया की बता रही हैं, तो प्रमोट विदेशी डिजाइनर को क्यों?

हालांकि, उर्वशी के ग्लैमरस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके आउटफिट से ज्यादा उनके एक्सेसरी की रही। उन्होंने करीब 6 लाख रुपये का ऐसा लग्जरी बैग कैरी किया, जिसे सोशल मीडिया पर बच्चों के झूले से तुलना कर दी गई। किसी ने इसे यूनिक फैशन बताया, तो किसी ने ओवरड्रामैटिक।कुल मिलाकर… कान्स में उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ रेड कार्पेट पर चलती नहीं… बल्कि अपने हर लुक से बहस भी छेड़ देती हैं डिया से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने कहा कि कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस तरह के इवेंट्स सिर्फ फैशन या फिल्मों तक सीमित नहीं होते, बल्कि यहां दुनियाभर के लोगों के सामने भारतीय संस्कृति और स्टाइल को दिखाने का मौका भी मिलता है. वहीं उर्वशी रौतेला का यह कान्स लुक अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा हिस्सा बन चुका है. फैंस को हर साल उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस का इंतजार रहता है और इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया है

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
