शुक्रवार, 29 मई 202605:36:53 PM
Download App
Home/देश

June Bank Holiday 2026 : जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक,आज ही निपटा लीजिये अपने जरुरी काम,नहीं तो हो जायेंगे परेशान

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 29, 2026
07:23 AM
जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक,आज ही निपटा लीजिये अपने जरुरी काम,नहीं तो हो जायेंगे परेशान

देश। मई का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप जून में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, जैसे FD मैच्योरिटी, कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस या अन्य बैंकिंग कार्य, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी Reserve Bank of India (RBI) ने जून 2026 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहार भी शामिल हैं।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

वहीं, जून 2026 में शेयर बाजार भी कुल 10 दिन बंद रहेगा। Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange में 26 जून को मुहर्रम के कारण कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा चार शनिवार और चार रविवार को भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

जून 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 7 जून (रविवार) — देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

  • 13 जून (शनिवार) — दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

  • 14 जून (रविवार) — देशभर में साप्ताहिक अवकाश।

  • 15 जून (सोमवार) — आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

  • 21 जून (रविवार) — देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

  • 25 जून (गुरुवार) — विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  • 26 जून (शुक्रवार) — मुहर्रम और आशूरा के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 27 जून (शनिवार) — चौथे शनिवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।

  • 28 जून (रविवार) — देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

  • 29 जून (सोमवार) — शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

  • 30 जून (मंगलवार) — आइजोल में रेमा नी त्योहार के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

यह भी पढ़े -UGC गाइडलाइन,नकल पर लगेगी रोक : परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर,मोबाइल का नेटवर्क नहीं करेगा काम

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें