सोमवार, 23 नवंबर 202611:21:34 AM
Download App
Home/मनोरंजन

देसी बैटमैन का छाया जादू : भैंस पर सवार होकर Joker के पीछे पड़ा Batman, ‘साजन साजन’ बना सुपरहीरो का देसी एंथम!

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Nov 23, 2026
09:02 AM
भैंस पर सवार होकर Joker के पीछे पड़ा Batman, ‘साजन साजन’ बना सुपरहीरो का देसी एंथम!

मनोरंजन। हॉलीवुड के सुपरहीरो Batman को आपने अब तक महंगी गाड़ियों, हाईटेक गैजेट्स और शानदार Batmobile के साथ दुश्मनों से लड़ते देखा होगा। लेकिन जरा सोचिए, अगर यही Batman भारतीय गांव की गलियों में भैंस पर सवार होकर Joker का पीछा करे और बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित का सुपरहिट गाना ‘साजन साजन’ बजने लगे, तो नजारा कैसा होगा? सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसा ही धमाल मचा हुआ है। AI की मदद से तैयार किए गए ‘देसी बैटमैन’ के वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इस अनोखे ट्रेंड की शुरुआत बेंगलुरु के AI क्रिएटर सुजल जायसवार ने की है। उन्होंने अपनी ‘देसी बैटमैन’ सीरीज में दुनिया के मशहूर सुपरहीरो को बिल्कुल भारतीय रंग में ढाल दिया है। इन वीडियो में Batman कभी रेलवे ट्रैक के किनारे टूथब्रश करता नजर आता है, तो कभी गांव के बाजार, चाय की दुकानों और ऑटो रिक्शा के बीच Joker का पीछा करता दिखाई देता है।

सीरीज की कहानी भी किसी मजेदार फिल्म से कम नहीं है। इसमें Joker एक बच्चे को लॉलीपॉप का लालच देकर अगवा कर लेता है। जब Batman को इस घटना की जानकारी मिलती है, तो वह अपना सुपरहीरो वाला सूट पहनकर भैंस पर सवार होकर Joker की तलाश में निकल पड़ता है। आखिरकार दोनों आमने-सामने आते हैं और Batman बच्चे को बचाने के लिए Joker से भिड़ जाता है।

‘साजन साजन’ बना Batman का अनऑफिशियल एंथम

इस पूरी सीरीज की सबसे दिलचस्प बात इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘आरजू’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना ‘साजन साजन’ इन वीडियो के साथ ऐसा वायरल हुआ कि लोगों ने इसे Batman का अनऑफिशियल एंथम कहना शुरू कर दिया। सुपरहीरो के एक्शन और गाने के देसी अंदाज का यह अनोखा मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

1.62 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

‘देसी बैटमैन’ सीरीज अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग, देसी विजुअल्स और क्रिएटिव कॉन्सेप्ट के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सुजल जायसवार के एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.62 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस ट्रेंड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Amazon Music India ने भी मजेदार अंदाज में इसमें हिस्सा लिया।

हाईटेक Batmobile की जगह भैंस की सवारी, विदेशी शहरों की जगह भारतीय गांव की गलियां और गंभीर सुपरहीरो की जगह देसी अंदाज में Batman—यही अनोखा कॉम्बिनेशन इस AI सीरीज को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें