सोमवार, 23 नवंबर 202611:21:35 AM
Download App
Home/मनोरंजन

आप अब भी इतने स्वीट : धक-धक गर्ल की तारीफ से शरमाए बाम शरमा, कौन होणार करोड़पति में दिखी शानदार केमिस्ट्री

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
09:56 AM
धक-धक गर्ल की तारीफ से शरमाए बाम शरमा, कौन होणार करोड़पति में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी, खूबसूरती और मुस्कान के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह मराठी रियलिटी क्विज शो कौन होणार करोड़पति को होस्ट कर रही हैं। शो में माधुरी अक्सर मेहमानों के साथ हंसी-मजाक करती और अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में शो में पहुंचे कॉमेडियन और अभिनेता भुवन बाम के साथ उनकी बातचीत का एक मजेदार किस्सा सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

माधुरी ने बताया घर में दिनभर बनती थी चाय

शो के दौरान भुवन बाम से बातचीत करते हुए माधुरी ने अपने पुराने दिनों को याद किया। बातचीत की शुरुआत मुंबई शहर और वहां के लोगों से हुई। भुवन ने बताया कि उन्हें मुंबई की सबसे अच्छी बात यहां के लोग लगते हैं। इस पर माधुरी ने भी उनकी बात से सहमति जताई और मुंबई के लोगों के मददगार स्वभाव की तारीफ की।

इसके बाद बातचीत चाय पर पहुंच गई। भुवन ने बताया कि उन्हें चाय पीना बेहद पसंद है। उनकी बात सुनकर माधुरी ने भी अपने घर का पुराना किस्सा साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनके घर में भी दिनभर चाय बनती रहती थी और चाय पीना रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा था।

भुवन के लिए तैयार होता था चाय का पूरा फ्लास्क

भुवन बाम ने भी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके लिए तो चाय का पूरा फ्लास्क तैयार किया जाता था। उनकी इस बात पर माधुरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दिनभर चाय पीने के दौरान अनजाने में शरीर में काफी चीनी भी चली जाती होगी।

इस पर भुवन ने बताया कि उन्होंने अब चीनी खाना छोड़ दिया है। उनकी यह बात सुनकर माधुरी ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे।

माधुरी के एक जवाब ने भुवन को किया शर्म से लाल

भुवन के चीनी छोड़ने की बात पर माधुरी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, यह बहुत अच्छी बात है। आपने चीनी खाना छोड़ दिया है, लेकिन आप अब भी इतने स्वीट हैं। माधुरी की इस मजेदार और प्यारी टिप्पणी को सुनकर भुवन बाम शरमा गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहा। दोनों के बीच हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत ने शो का माहौल खुशनुमा बना दिया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें