रविवार, 7 जून 202608:12:47 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

22 लाख का मशरूका जब्त, चोरी का खुलासा : धूमा पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी गया ट्रक और 20 लाख की ड्रिलिंग मशीन बरामद

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 07, 2026
10:45 AM
धूमा पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी गया ट्रक और 20 लाख की ड्रिलिंग मशीन बरामद

संवाददाता महेंद्र अग्रवाल

सिवनी: मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रक और उसमें लदी महंगी ड्रिलिंग मशीन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 5 जून को बड़ी झिरिया मोहल्ला निवासी शरद शिवहरे के कार्यालय के सामने खड़ा ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823 अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर लिया गया था। ट्रक में करीब 20 लाख रुपये मूल्य की ड्रिलिंग मशीन लोड थी, जिससे वाहन मालिक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से लखनादौन-नरसिंहपुर मार्ग पर घेराबंदी की और चोरी गए वाहन को बरामद कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों नीरज करपे और रामदयाल कमरे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रक और ड्रिलिंग मशीन सहित कुल 22 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस सफलता में थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षक रवि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें