रविवार, 7 जून 202608:14:44 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

शिवपुरी पुलिस का ऑपरेशन सफल : हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 07, 2026
10:37 AM
हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुभाग अंतर्गत थाना भौंती और चौकी खोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को फरियादी गोपाल पुत्र गंभीरा कोली (40 वर्ष), निवासी ग्राम चंदावनी की शिकायत पर थाना भौंती में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र परिहार (24 वर्ष), अजब सिंह परिहार (60 वर्ष), फूला बाई परिहार (60 वर्ष) और रीनू परिहार (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम चंदावनी, चौकी खोड़, थाना भौंती क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद कर लिए। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय भगत सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें