मंगलवार, 3 नवंबर 202612:20:19 PM
Download App
Home/देश

राजकुमारी लोहानी का पर्चा निरस्त : राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने हरदीप पुरी को घेरा, संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 03, 2026
11:01 AM
राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने हरदीप पुरी को घेरा, संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकर निरस्त हो गया है। उनको यह बड़ा झटका दस्तावेजों की कमी के चलते लगा है। उपचुनाव में हुए इस बड़े उलटफेर के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। इतना ही नहीं, विपक्षी पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के भी नामांकन में कमियां निकाल दी है। कांग्रेस ने उन पर संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

जरूरी शपथ पत्र नहीं देने से अटका लोहानी का पर्चा

बता दें कि राजकुमार लोहानी ने सोमवार को राज्यसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कांग्रेस के समर्थन से नामांकन दाखिल किया था। और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सामने आया कि लोहानी ने अनिवार्य शपथ पत्र यानी प्रपत्र-26 जमा नहीं किया था। विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस दस्तावेज के जमा नहीं होने का उल्लेख किया गया है। जिसके चलते उनका नामांकन निरस्त हो गया है।

जीतू पटवारी के आवास पर जुटे कांग्रेस के नेता

लोहानी का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस नेता आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नई रणनीति पर मंथन करने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आवास में बड़ी बैठक भी आहूत की गई। इस बैठक में सीनियर वकील और विधायक हेमंत कटारे, पीसी शर्मा, आतिफ अकील, विवेक त्रिपाठी और जेपी धनोपिया सहित कई नेता शामिल हुए।

हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस की आपत्ति

कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि उनके दस्तावेजों में संपत्ति से जुड़ी जानकारियों को लेकर गंभीर कमियां हैं। हेमंत कटारे ने दावा किया कि यदि लोहानी का नामांकन छोटी त्रुटियों के आधार पर निरस्त किया जा सकता है, तो पुरी के नामांकन की भी उसी नियम के तहत जांच होनी चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें