सोमवार, 22 जून 202609:05:23 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

UCC को लेकर सियासत तेज : मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू होने की तैयारी पर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 22, 2026
10:39 AM
मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू होने की तैयारी पर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

भोपाल। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में समान नागरिक संहिता का होना आवश्यक है और यह सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए आशीष अग्रवाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी यूसीसी लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यूसीसी पर बीजेपी का कांग्रेस पर प्रहार

आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूसीसी को लेकर कांग्रेस की बेचैनी और विरोध स्वाभाविक है। उनका आरोप है कि कांग्रेस वर्षों से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और इसी वजह से वह किसी विशेष वर्ग के वास्तविक विकास और अधिकारों की चिंता नहीं करती।

बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा कि तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस का रुख देश ने देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और न्याय के सवाल पर कांग्रेस ने सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई थी। वहीं केंद्र सरकार ने महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है और इससे समाज में समानता तथा न्याय की भावना को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में यूसीसी की तैयारी

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में यूसीसी को लेकर सरकार की मंशा सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बहस तेज हो गई है। जहां बीजेपी इसे समानता और न्याय का कदम बता रही है, वहीं विपक्षी दल इसके विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठा रहे हैं।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें