रविवार, 3 मई 202601:29:34 PM
Download App
Home/ख़बरे

jabalpur Bargi Dam Accident:हादसे का अंतिम शव भी बरामद : 13 लोगों के शव निकाले बाहर

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

May 03, 2026
11:06 AM
13 लोगों के शव निकाले बाहर

Jabalpur Bargi Dam cruise accident: जबलपुर के बरगी डेम में हुए हादसे को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रेस्क्यू टीम ने हादसे के तीसरे दिन अंतिम शव भी बरामद कर लिया है। रविवार को सुबह कामराज और 9 वर्षीय मयूरन का शव मिल गया। क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। 9 वर्षीय मयूरन का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला था। मयूरन कामराज का भतीजा था। ये लोग तमिलनाडु त्रिची के रहने वाले थे। इस हादसे में कामराज के परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई, वहीं कामराज का 10 साल का बेटा पुवीथरन और कामराज की साले की 12 साल की बेटी तमिलनिया को बचा लिया था। मृतकों के परिजनों की मांग पर प्रशासन ने शवों को उनके गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की। दो महिला पर्यटकों के शव विशेष विमान से तमिलनाडु भेजे गए। घटना के बाद सरकार ने जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में कुल 13 लोगों की मौत

60 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 13 लोगों के शव बरामद कर लिए है। शनिवार को कामराज के पांच वर्षीय बेटे श्रीतमिल और 5 वर्षीय विराज (पिता कृष्ण सोनी) के शव मिले थे। 30 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। उसमें करीब 47 यात्री सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों के लिए जारी किए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 05:30 बजे खमरिया टापू के पास तेज आंधी और लहरों के दबाव के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया।आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी की चेतावनी के बावजूद क्रूज को बरगी डैम में उतारा गया था।

NDRF और SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

क्रूज पलटते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पूरे रेस्क्यू के दौरान बचाव दल ने 28 यात्रियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन 13 लोग लापता हो गए। इसके बाद से ही बर्गी डैम पर रेस्क्यू चल रहा था। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। आगरा से करीब 20 आर्मी डाइवर्स को एयरलिफ्ट कर जबलपुर लाया गया। दिन-रात डैम की गहराइयों में तलाश जारी रही। रविवार सुबह जब आखिरी दो शव मिले,तब जाकर यह खोज अभियान समाप्त हुआ। सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब पांच साल के मासूम मयूरम का शव बाहर निकाला गया था।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें