भोपाल में IAS कोचिंग एकेडमी की डायरेक्टर का किडनैप : 4 घंटे बंधक बनाकर 2 करोड़ वसूले

भोपाल: राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां दिल्ली की मानी IAS कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर को भोपाल में बंधक बना लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी संस्थान की फ्रेंचाइजी चलाने वाला युवक है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है। वह पहले दिल्ली में रहकर आए कोचिंग के जरिए UPSC की तैयारी कर चुका है। पड़ोसियों को भनक ना लगे इसलिए आरोपी ने फ्लैट में सुंदरकांड का पाठ करवाया था। राहत की बात यह है कि पुलिस ने सभी खातों में रकम होल्ड करा दी है, ताकि रकम सुरक्षित रहे।
जान से मारने की धमकी देकर वसूले 2 करोड़
बदमाश ने डायरेक्टर की कनपटी पर देसी पिस्टल सटाकर करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए वसूल लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन भोपाल के एम्स अस्पताल से पकड़ा गया। आरोपी ने डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को भोपाल में कोचिंग की दूसरी ब्रांच खोलने और उस जगह का निरीक्षण कराने के बहाने बुलाया था। 5 दिन पहले आरोपी प्रियंक शर्मा उन्हें होटल से 2-3 बजे के करीब अपने साथ ले गया। इसके बाद बागसेवनिया इलाके के एक फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया। जो उन्होने एक दिन पहले ही किराए पर लिया था। आरोपी ने दतिया और कालापीपल में रहने वाले अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
एम्स के आईसीयू में हो गया था भर्ती
वारदात के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस के डर से वह एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गया। आरोपी का पता लगते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अन्य 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसी के साथ इस साजिश में शामिल रामजी उर्फ निहाल प्रजापति और रामू उर्फ रामेश्वर उर्फ शिव फिलहाल फरार हैं। इन्हें भी विक्की ने वारदात में शामिल होने के एवज में पांच-पांच लाख रुपए का लालच देकर बुलाया था। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
शामिल आरोपियों के नाम
प्रियंक शर्मा: मास्टरमाइंड
दीपक भगत: ड्राइवर और करीबी सहयोगी
रोहित: सफाई कर्मचारी से बना आरोपी
विकास: मुख्य का सहयोगी
कुनाल यादव: मजदूर
पंकज अहिरवार: साजिश में शामिल
फरार आरोपी: रामजी, निहाल और रामेश्वर की तलाश जारी
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
