रविवार, 3 मई 202601:22:59 PM
Download App
Home/देश

IPL की सबसे बड़ी सौदेबाज़ी! : 15,600 करोड़ में लक्ष्मी मित्तल और पूनावाला के हाथों बिकी राजस्थान रॉयल्स, क्रिकेट जगत में हलचल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 03, 2026
11:34 AM
15,600 करोड़ में लक्ष्मी मित्तल और पूनावाला के हाथों बिकी राजस्थान रॉयल्स, क्रिकेट जगत में हलचल

आईपीएल फ्रेंचाइजी Rajasthan Royals को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. महज डेढ़ महीने के भीतर टीम दूसरी बार बिक गई. इस बार मशहूर उद्योगपति Lakshmi N. Mittal और उनके बेटे Aditya Mittal ने Adar Poonawalla के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी को खरीद लिया. बताया जा रहा है कि इस डील के लिए करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,600 करोड़ रुपये) की बोली लगाई गई.

इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है दरअसल लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल ने 3 मई को घोषणा की कि राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण के लिए अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में एक समझौता हो गया है। यह डील मौजूदा मालिक मनोज बडाले और उनके कंसोर्टियम से की जा रही है। राजस्थान रॉयल्स के अलावा यह फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका की Paarl Royals और कैरेबियन की Barbados Royals टीमों की भी मालिक है। डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे। मित्तल परिवार का राजस्थान से गहरा संबंध रहा है, क्योंकि लक्ष्मी मित्तल का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के सादुलपुर गांव में हुआ था। 

 सोर्सेस की माने तो लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल ने 3 मई को घोषणा की कि राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण के लिए अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में एक समझौता हो गया है। यह डील मौजूदा मालिक मनोज बडाले और उनके कंसोर्टियम से की जा रही है। राजस्थान रॉयल्स के अलावा यह फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका की Paarl Royals और कैरेबियन की Barbados Royals टीमों की भी मालिक है। डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे। मित्तल परिवार का राजस्थान से गहरा संबंध रहा है, क्योंकि लक्ष्मी मित्तल का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के सादुलपुर गांव में हुआ था .


वहीं अब राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उन्हें क्रिकेट से खास लगाव है और राजस्थान से उनके पारिवारिक संबंध होने के कारण राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस टीम से कई महान खिलाड़ी जुड़े रहे हैं और वह भविष्य में टीम की सफलता के लिए उत्साहित हैं। आदित्य मित्तल ने कहा कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक बन चुकी है और राजस्थान रॉयल्स इसकी सबसे प्रतिष्ठित टीमों में से एक है। उन्होंने कहा कि टीम की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की परंपरा को और मजबूत किया जाएगा।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें