एमपी बीजेपी मे पावर पोस्टिंग : नेताओं को मिल रही नई जिम्मेदारियां

भोपाल | प्रदेश मे राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला अब तेज़ी पकड़ चुका है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात निगम-मंडलों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में एक दर्जन से अधिक अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। लंबे समय से जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे नेताओं को अब विभिन्न पदों पर तैनाती मिलनी शुरू हो गई है।
अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि कई निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां अभी बाकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब एक दर्जन और नाम फाइनल हो चुके हैं और उनकी घोषणा भी जल्द की जा सकती है।
हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण पदों पर अब भी सहमति नही बन पाई है। खासकर महिला एवं बाल विकास आयोग, साथ ही इंदौर और भोपाल विकास प्राधिकरण में नामों को लेकर मामला फिलहाल अटका हुआ है।
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
सरकार द्वारा हाल ही में की गई नियुक्तियों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं—
कोशल शर्मा – संस्कृत संस्थान अध्यक्ष
संदीप जैन – जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) अध्यक्ष
राघवेंद्र शर्मा – योग आयोग अध्यक्ष
सौभाग्य सिंह – पाठ्यपुस्तक निगम
वीरेंद्र गोयल – सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
पंकज जोशी – खादी बोर्ड अध्यक्ष
राकेश जादौन – उपाध्यक्ष
प्रभु दयाल कुशवाहा – कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
प्रवीण शर्मा – युवा आयोग अध्यक्ष
राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश
इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से पार्टी और सरकार में सक्रिय नेताओं को अब पद देकर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है।
आगे क्या?
सरकार जल्द ही बाकी बचे पदों पर भी नियुक्तियां कर सकती है। खासकर महिला एवं बाल आयोग और बड़े विकास प्राधिकरणों में नाम तय होने के बाद नियुक्तियों का यह दौर और तेज होने की संभावना है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
