गुरुवार, 30 अप्रैल 202602:27:39 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

धार सड़क हादसा : 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन का टायर फटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल, पीएम ने जताया दुख

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 30, 2026
10:30 AM
50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन का टायर फटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल, पीएम ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात मौत बनकर दौड़ी एक पिकअप ने 16 जिंदगियां निगल लीं...इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी ओवरलोड पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई... कि पलभर में चीख-पुकार मच गई...टक्कर के बाद पिकअप पलट गई... और उसमें ठूंसे गए मजदूर नीचे दबते चले गए...कोई बाहर निकलने के लिए तड़पता रहा...कोई अपने बच्चों को ढूंढता रहा...लेकिन कई लोगों के लिए तब तक बहुत देर हो चुकी थी.बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से कई गुना ज्यादा... करीब 46 मजदूर सवार थे...यानी हादसा सिर्फ दुर्घटना नहीं... बल्कि लापरवाही का विस्फोट था.इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई...जबकि 18 से ज्यादा घायल हुए...कई घायलों की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया...धार जिला अस्पताल से लेकर इंदौर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा...अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन... अंदर जिंदगी और मौत से जूझते घायल...हर तरफ सिर्फ दर्द... मातम... और बेबसी थी... हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला रात में ही सक्रिय हुआ...केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...संभागायुक्त सुदाम खाड़े... और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे...घायलों के इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई...लेकिन उन परिवारों का क्या... जिनके अपने हमेशा के लिए उनसे दूर हो गए.

सुबह होते ही हादसे की भयावह तस्वीरें

वहीं सुबह होते ही हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आईं...सड़क पर बिखरा सामान...खून के धब्बे... टूटी गाड़ियां...और मातम में डूबे परिवार...घटनास्थल पर मौजूद परिजनों की आंखों में सिर्फ आंसू नहीं थे... बल्कि सिस्टम के खिलाफ सवाल भी थे...अब सुबह पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल के शवगृह से 16 मृतकों के शव एंबुलेंस के जरिए उनके गांवों के लिए रवाना किए जा रहे हैं...हर एंबुलेंस के साथ चीख-पुकार...रोते-बिलखते परिजन... और नम आंखों से अपनों को अंतिम विदाई देते परिवारों का दर्द साफ दिखाई दिया.एक ही गांव के 8 लोगों की मौत...सोचिए उस गांव में आज कितने घरों के चूल्हे नहीं जले होंगे… जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की टीम लगातार मौजूद है.. वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं को संभालने के लिए एडिशनल एसपी विजय डाबर... सीएसपी सुजावल जग्गा... एसडीएम राहुल गुप्ता...सहित कई थाना प्रभारी, एसडीओपी और भारी पुलिस बल तैनात है...एक ओर प्रशासनिक अमला व्यवस्था संभालने में जुटा है…तो दूसरी ओर परिजनों की आंखों से बहते आंसू इस त्रासदी की भयावहता बयां कर रहे हैं...जो कल तक अपने परिवार के साथ जिंदगी की जद्दोजहद में जुटे थे... आज उन्हीं में से कई सफेद कफन में अपने गांव लौट रहे हैं...

सवाल उठ रहा है

धार, ग्रामीण  यह मंजर इतना मार्मिक है... कि हर आंख नम है...और हर जुबान पर सिर्फ एक सवाल... आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन...? 

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख...गंभीर घायलों को 1-1 लाख... और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है...तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया... और पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया...विपक्ष ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया... 

लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है.क्या सिर्फ मुआवजा... संवेदनाएं... और जांच...ही हर हादसे का समाधान है...?

आखिर कब तक मजदूरों को जानवरों की तरह वाहनों में भरकर सड़कों पर दौड़ाया जाएगा...? कब ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी...?कब जिम्मेदारों पर ऐसी कार्रवाई होगी.जो अगली 16 मौतों को रोक सके...?

जिम्मेदार कौन ?

धार का ये हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं...ये सिस्टम की लापरवाही का खूनी आईना है...जहां नियम कागजों में रह गए...और 17 जिंदगियां सड़क पर खत्म हो गईं...अब देखना ये है... कि इस बार भी फाइलें चलेंगी...या सच में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी...

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें