बुधवार, 29 अप्रैल 202601:42:28 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

Rewa News: रीवा के इस गाँव में न पानी,न बिजली : भीषण गर्मी में बूंद- बूंद पानी को मोहताज ग्रामीण

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 29, 2026
11:26 AM
भीषण गर्मी में बूंद- बूंद पानी को मोहताज ग्रामीण

रीवा । प्रदेश सहित जिले में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में रीवा के डभोरा नगर परिषद के एक गांव में लोग बिजली और पानी के लिए तरस रहे है। करीब एक माह पहले चोरों द्वारा विद्युत केबल काट ली गई जिसके बाद से गांव में अंधेरा पसरा है। एक तरफ जानलेवा गर्मी अपना कहर बरसा रही है तो वही दूसरी तरफ बिजली न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है,, गांव में शासकीय बोर है जिनमें मोटर डली हैं लेकिन बिजली न होने से वो भी बेकार पड़े है,टैंकर भी कभी कभी आता है और इसलिए मजबूर लोग गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में एक सुखी नदी में गड्ढा खोद कर उसमें निकलने वाले पानी से जीवन यापन कर रहे है,हालांकि कलेक्टर ने गांव की इस समस्या को जानने के बाद जल्द ही बिजली पानी की व्यवस्था बनाने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा के वार्ड क्रमांक 07 के ग्राम धुरकुच में अति भीषण गर्मी में लगभग एक माह से बिजली ना होने से लोग नदी का गंदा पानी पीने पर निर्भर है , वनांचल गांव धुरकुच जो नगर परिषद डभौरा का क्षेत्र है,यहां के लगभग हजारों आदिवासी परिवार बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। ग्रामीण बताते है की एक माह पहले से धुरकुच में बिजली चोरो व अज्ञात लोगों के द्वारा विद्युत केवल काट लिया गया जिसकी वजह से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है,, शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा कोई जाँच नही किया गया । जिससे ग्राम धुरकुच में बिजली और पानी न होने से गाँव के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। गांव सैकड़ों आदिवासीयों के द्वारा धुरकुच गाँव से 2 किलो मीटर दूर नदी में चिहुडा (गड्ढा) खोद कर पानी पी रहे है ।जब वार्ड के जनप्रतिनिधि द्वारा बिजली विभाग के जेई को फ़ोन लगाया गया वो फ़ोन नही उठाते लिखित शिकायत किया गया 181 में भी शिकायत की गई लेकिन आज दिनांक तक बिजली नही उपलब्ध कराई गई। नगर परिषद डभौरा द्वारा कभी पानी का टैंकर भेजा जाता है तो कभी नहीं,वार्ड के लोगों की माँग है की उनको जल्द से जल्द बिजली और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया ।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें