बुधवार, 29 अप्रैल 202601:49:21 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

भोपाल में कलचुरी समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन : 600 से ज्यादा युवक-युवतियों ने लिया भाग ,सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 29, 2026
05:04 AM
600 से ज्यादा युवक-युवतियों ने लिया भाग ,सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

डॉ. एल.एन. मालवीय बोले—सनातन धर्म की मजबूती के लिए समाज का एकजुट होना आवश्यक

भोपाल। श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा के तत्वावधान में राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर-3 स्थित कलचुरि भवन में कलचुरि कलार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं महासभा का स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्रबाहु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई । अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते , सांसद दर्शन सिंह चौधरी, मंत्री कृष्णा गौर, सम्पतिया उइके ,भोपाल महापौर मालती राय शामिल हुई । सम्मेलन में 600 से अधिक युवक-युवती मंच पर आकर अपना परिचय दिया , जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी चुनने का अवसर मिला । इस अवसर पर युवक-युवतियों के बायोडाटा एवं फोटो से सुसज्जित पत्रिका “कलचुरियन कीर्ति” का विमोचन भी किया गया।

सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ एल. एन. मालवीया ने बताया कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है जो दो परिवारों को आपस में मिलाता है। परिचय सम्मेलन अब हर समाज की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। सभी समाजों ने यह परंपरा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन एक सामाजिक कुंभ है।सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए समाज को एकजुट करना जरूरी है जिसका प्रयास हम लगातार कर रहे है। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी । उन्होंने कहा की यह समाज सभी क्षेत्रों में अपना योगदान बढ़ चढ़ कर दे रहे है इस बीच इस तरह के कार्यक्रम समाज की एकता को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि आज के समाज में परिवार टूटते नज़र आ रहे हैं इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता आती है और और जहाँ युवा अपने जीवन का एक नया पड़ाव पार करने वाले होते हैं ऐसे में उनके पास भी अपना मनपसंद वर चुनने का मौक़ा मिल पाता है।

सभी लोगो के लिए अपने समाज और उसकी संस्कृति को समझना बहुत जरूरी होता है इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें अपने समाज की संस्कृति की जानकारी मिलती है इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल की महापौर मालती राय ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए इससे सामाजिक तानाबाना बना रहता है उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर सभी समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें