बुधवार, 29 अप्रैल 202601:47:40 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

REWA COLLECTOR: कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण : लेट आने वाले कर्मचारियों की लगाई क्लास

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 29, 2026
11:42 AM
लेट आने वाले कर्मचारियों की लगाई क्लास

रीवा। नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय और कलेक्ट्रेट कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालयीन समय में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की तथा समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने की हिदायत दी। कलेक्टर ने देर आने वाले कर्मचारियों को गेट पर खड़ा करा कर उन्हें जमकर फटकार लगाई।

कलेक्टर ने कार्यालय में देर से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाइश और चेतावनी दी। कलेक्टर ने कर्मचारियों की ई-एटेंडेंस की व्यवस्था करने तथा देर से आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आइंदा से आने वाले कर्मचारियों का वेतन भी कटेगा। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान देर से कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जिम्मेदारी से कार्य करें, कार्यालय का अनुशासन बना कर रखें, लापरवाहीं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें