शुक्रवार, 1 मई 202602:16:22 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

पन्ना में जमीन विवाद बना खूनी खेल : पिता-पुत्र ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 01, 2026
04:52 AM
पिता-पुत्र ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

पन्ना संवाददाता : रमेश अग्रवाल टीवी 27 न्यूज़

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। जमीन विवाद में सगे भाइयों की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। यह वारदात 27 मई 2023 को देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोल्ही मुड़िया में हुई थी।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

इस मामले में आरोपी पिता चरण सिंह राजपूत और उसके बेटे शुभम सिंह राजपूत ने अपने ही दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने आई मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, तीन भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन मृतक नरेंद्र सिंह के बेटे का जन्मदिन था, जिसमें आरोपियों को नहीं बुलाया गया था।

जन्मदिन की पार्टी के बाद हुआ हमला

जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद देर रात पिता-पुत्र गुस्से में मौके पर पहुंचे। न बुलाए जाने से नाराज होकर दोनों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में नरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मां फूलाबाई जब बचाने आईं तो उन्हें भी गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गईं।

पुलिस की कार्रवाई

देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में गवाहों को क्रमबद्ध तरीके से पेश किया। परिजनों और अन्य गवाहों की ठोस गवाही से मामला मजबूत हुआ।

कोर्ट का बड़ा फैसला

प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र मेंश्राम की अदालत ने दोनों आरोपियों को IPC की धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत दोषी ठहराया। सजा के संबंध में सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पिता और पुत्र को फांसी की सजा सुनाई है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें