मंगलवार, 19 मई 202606:45:15 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने तोड़ा हार का सिलसिला : जीत से गदगद कैप्टन अक्षर पटेल ने सराहा टीम को, मिचेल स्टार्क की भी की खूब तारीफ

admin

admin

May 18, 2026
06:51 AM
जीत से गदगद कैप्टन अक्षर पटेल ने सराहा टीम को, मिचेल स्टार्क की भी की खूब तारीफ

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस अहम मुकाबले में डीसी ने आरआर को 5 विकेट से रौंद दिया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मिली शानदार दिल्ली के लिए कई मायनों में खास रही, क्योंकि टीम ने इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की। टीम की जीत से डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल भी गदगद दिखाई दिए।

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि लगातार विकेट गिरना पहले टीम की सबसे बड़ी समस्या बन गया था, लेकिन इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत देकर बाकी बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया। अक्षर ने माना कि अच्छी शुरुआत की वजह से टीम लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही।

उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने कई मुकाबलों में पावरप्ले के बाद शानदार वापसी की है और इस मैच में भी गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाकर राजस्थान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। कप्तान ने मजाकिया अंदाज में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को “युवा खिलाड़ी” बताते हुए उनकी भूमिका की भी सराहना की।

राजस्थान के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम की ओर से क्ीतनअ श्रनतमस ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। कप्तान त्पलंद च्ंतंह ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 51 रन बनाए। युवा बल्लेबाज टंपइींअ ैनतलंअंदेीप ने 21 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, आखिरी ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए राजस्थान की रनगति पर अंकुश लगा दिया।

राहुल और पोरेल ने दिलाई मजबूत शुरुआत

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। ज्ञस् त्ंीनस ने 42 गेंदों में 56 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि ।इपेीमा च्वतमस ने 31 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंत में कप्तान अक्षर पटेल ने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर मैच को दिल्ली की झोली में डाल दिया। उनके साथ आशुतोष शर्मा ने केवल 5 गेंदों में 18 रन बनाकर जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को भी मजबूत कर लिया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें