शनिवार, 28 नवंबर 202606:50:11 AM
Download App
Home/देश

राजधानी में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ : चांदनी चौक से मथुरा रोड तक हवा की हालत बेहद खराब, दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक!

admin

admin

Nov 28, 2026
04:58 AM
चांदनी चौक से मथुरा रोड तक हवा की हालत बेहद खराब, दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दियों का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह और देर रात ठंड का एहसास लगातार गहरा रहा है, वहीं हल्की धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में दिल्लीवासियों को ठंड और जहरीली हवा की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

9 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे धुंध का असर दिखाई दिया।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 नवंबर को मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 1 से 3 दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, कई इलाकों में AQI 300 पार

राजधानी में ठंड और धुंध के बीच प्रदूषण का स्तर भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। विभिन्न निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

चांदनी चौक में AQI 325 दर्ज किया गया, जबकि CRRI मथुरा रोड पर यह आंकड़ा 333 तक पहुंच गया। दिल्ली में AQI 317 रहा। वहीं, छावला में 288, बवाना में 277 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 283 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई हिस्सों में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें