शुक्रवार, 11 सितंबर 202611:44:33 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

रायपुर में N1H1 के 146 मरीज : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 24 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, 122 मरीज एक्टिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Sep 11, 2026
08:03 AM
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 24 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, 122 मरीज एक्टिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 24 जिलों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 344 तक पहुंच गई है। इनमें 122 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार जारी है।

रायपुर में सबसे ज्यादा मामले

राजधानी रायपुर स्वाइन फ्लू संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है। यहां अब तक 146 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। रायपुर में लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दुर्ग और बिलासपुर में भी बढ़े मामले

रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या उल्लेखनीय है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

24 जिलों में संक्रमण

स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब तक छत्तीसगढ़ के 24 जिलों तक पहुंच चुका है। कुल संक्रमितों की संख्या 344 होने और 122 एक्टिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के उपचार के साथ-साथ संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने और लक्षण नजर आने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें