सोमवार, 11 मई 202612:51:53 PM
Download App
Home/देश

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी : सीएम मोहन 13 मई को बहनों के खाते में अंतरिक करेंगे योजना की 36वीं किस्त, गोटेगांव से देंगे सौगात

admin

admin

May 11, 2026
09:54 AM
सीएम मोहन 13 मई को बहनों के खाते में अंतरिक करेंगे योजना की 36वीं किस्त, गोटेगांव से देंगे सौगात

भोपाल। मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव 13 मई को 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित किया जाएगा।

इस बार जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं मासिक किस्त है। प्रत्येक पात्र महिला के खाते में तय राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना की शुरुआत 2023 में 1,000 रुपये प्रतिमाह से हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,250 रुपये और फिर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। अब तक जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में 55,926 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब घर के निर्णयों में अधिक भागीदारी निभा रही हैं। साथ ही, कई महिलाएं स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यवसायों से जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। बैंक खातों में सीधे राशि मिलने से वित्तीय साक्षरता भी बढ़ी है और महिलाएं औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ रही हैं।

सरकार की वित्तीय प्रतिबद्धता

राज्य सरकार ने इस योजना को प्राथमिकता देते हुए भारी बजट प्रावधान किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी हजारों करोड़ रुपये का व्यय किया गया है, जो महिला कल्याण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लाड़ली बहना योजना अब केवल आर्थिक सहायता योजना नहीं रही, बल्कि यह मध्यप्रदेश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का मजबूत माध्यम बन चुकी है। सागर सहित पूरे प्रदेश में इसका प्रभाव महिलाओं के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें