मंगलवार, 19 मई 202606:47:35 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

एमपी मॉर्निंग अपडेट : मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मे शामिल होंगे सीएम, प्रदेश में अगले 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 19, 2026
02:23 AM
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मे शामिल होंगे सीएम, प्रदेश में अगले 7 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

भोपाल। 19/05/26 सीएम के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी से लेकर मौसम का क्या रहेगा असर जान लीजिए सबकुछ...

सीएम आज छत्तीसगढ़ में

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। परिषद में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होकर राज्यों के बीच समन्वय, विकास और आपसी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में नीति आयोग, अंतर्राज्यीय परिषद और सदस्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित हुई थी।

यह भी पढ़े प्रताड़ना की इंतहाः : “मुझे यहां से ले जाओ मम्मी”, ट्विशा की आखिरी चैट ने खोले मौत के राज

मौसम पूर्वानुमान

वहीं प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अगले दिनों में भी पारा 41 से 43 डिग्री के बीच बना रहेगा

यह भी पढ़े मप्र का गौरव बना ‘नूरजहां’ आम : विदेशों तक पहुंची खुशबू, स्वाद और सीमित उत्पादन के कारण बना किंग ऑफ मैंगो

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें