बुधवार, 29 जुलाई 202611:50:26 PM
Download App
Home/देश

लोकसभाः राहुल के इंडियट शब्द से संसद में बवाल, : नीट पेपर लीक पर सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, अंधभक्त शब्द का भी किया इस्तेमाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 29, 2026
09:04 AM
नीट पेपर लीक पर सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, अंधभक्त शब्द का भी किया इस्तेमाल

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में मंगलवार से एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। चर्चा के दूसरे दिन यानि बुधवार को लोकसभा में महौल उस समय गर्मा गया जब लोकसभा में विपक्ष के नेता नेता राहुल गांधी ने नीट परीक्षा विवाद, छात्रों के आंदोलन और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने भाषण के दौरान ‘इडियट’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष के तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई, वह देश के लोकतंत्र की मजबूती को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन गुस्से, हिंसा या नफरत का प्रतीक नहीं था, बल्कि देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की चिंता और उम्मीदों की अभिव्यक्ति थी।

छात्रों की भावनों का करना चाहिए सम्मान

राहुल गांधी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे अपने बच्चों से इस मुद्दे पर बात करते, तो उन्हें भी छात्रों की मांगें जायज लगतीं।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही एक छात्रा से हुई बातचीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने छात्रा से पूछा था कि छात्र होने का असली अर्थ क्या है। छात्रा ने जवाब दिया कि छात्र वह होता है जिसका मन और सोच खुली हो, जो यह स्वीकार करता है कि वह सब कुछ नहीं जानता और लगातार सीखने के लिए तैयार रहता है।

राहुल ने छात्रा से बातचीत का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रा ने उन्हें यह भी बताया कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है और दुनिया में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। जब उन्होंने पूछा कि ऐसे लोगों को क्या कहा जाता है, तो छात्रा ने जवाब दिया “इडियट।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध जताया। सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया और कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। भाजपा नेताओं ने इसे आपत्तिजनक टिप्पणी बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

राहुल ने शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

इसके अलावा राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा बेहद महंगी हो चुकी है और छात्रों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक परीक्षा के आयोजन पर जितना खर्च किया जाता है, उतना पूरा शिक्षा बजट भी कई बार नहीं होता।

राहुल के बयान पर सत्ता पक्ष ने किया जोरदार हंगामा

राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष ने जोरदार हंगामा किया और इस शब्द को वापस लेने की मांग की. सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विरोध जताया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष को असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

राहुल गांधी ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा कि दुनिया में दो तरह के विद्यार्थी होते हैं, एक किसान विद्यार्थी हो सकता है, एक पिता भी विद्यार्थी हो सकता है, वकील, डॉक्टर विद्यार्थी हो सकता है, उसके भीतर सीखने-समझने की ललक होती है, वो दूसरों का सम्मान करता है.

राहुल ने आगे कहा कि इन इडियट का क्या होता है। उन्होंने कहा कि वे किसी की नहीं सुनते हैं। राहुल के इस शब्द पर सत्ता पक्ष ने फिर आपत्ति जताई. इस पर राहुल ने कहा कि वे उनके बारे में नहीं बोल रहे हैं। स्पीकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि वे विधेयक पर चर्चा करें. इस पर राहुल ने कहा कि वे चर्चा ही कर रहे हैं और स्टूडेंट को डिफाइन कर रहे हैं।

अंधभक्त कौन है?

आगे हंगामे के बीच राहुल ने अपना बयान जारी रखा. राहुल ने कहा कि उन्होंने छात्रा से पूछा कि तीसरी कैटेगरी किसकी होती है, जो छात्र नहीं है। राहुल ने कहा- उस लड़की ने बताया जो छात्र होता है वो सच्चाई का धारण करता है, गर्व से रहता है, मैंने उससे पूछा. दूसरे तरह के लोग कैसे होते हैं। उन्हें इमेज की जरूरत होती है, क्योंकि इडियट ऐसा करने की कोशिश करता है जैसे वह भगवान हो। उसे एक विशाल छवि बनानी पड़ती है, फिर मैंने लड़की से पूछा. मैंने सोचा स्टूडेंट है, इडियट है ये तीसरी कैटेगरी कहा जाती है। उसने कहा- कौन सी तीसरी कैटेगरी- मैंने कहा- अंधभक्त. इसको कहां डाला जाए. उसने मुझसे कहा- अंधभक्त ऐसा व्यक्ति होता है जिसे पक्का यकीन होता है कि इडियट गॉड ही है. इसलिए तीन कैटेगरी होती है- स्टूडेंट, इडियट, अंधभक्त।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें