बुधवार, 8 जुलाई 202607:48:47 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

विंबलडन सेमीफाइनल में जोकोविच की धमाकेदार एंट्री : पांच घंटे के संघर्षपूर्ण मुकाबले में फेलिक्स आगर को दी शिकस्त, अब सिनर से होगी भिड़ंत

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 08, 2026
06:21 AM
पांच घंटे के संघर्षपूर्ण मुकाबले में फेलिक्स आगर को दी शिकस्त, अब सिनर से होगी भिड़ंत

लंदन। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर अपनी जुझारू प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने विंबलडन 2026 क्वार्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स आर-अलियासिमे को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री ले ली है। पांच घंटे 15 मिनट तक चले पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में जोकोविच ने फेलिक्स ऑगर को 7-6(10), 3-6, 6-3, 6-7(4), 7-6(10-4) से हराकर लगातार आठवीं बार विंबलडन के अंतिम चार में प्रवेश किया।

इस जीत के साथ जोकोविच ने अपने करियर में 55वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि विंबलडन में यह उनका रिकॉर्ड 15वां सेमीफाइनल होगा। उन्होंने अपने पहले विंबलडन सेमीफाइनल के 19 साल बाद फिर से अंतिम चार में पहुंचकर लंबी सफलता का शानदार उदाहरण पेश किया।

चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला

मुकाबले के दौरान जोकोविच को पिंडली में परेशानी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने संयम नहीं खोया और निर्णायक सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में उनका अनुभव और मानसिक मजबूती साफ दिखाई दी, खासकर अंतिम टाई-ब्रेकर में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाकर जीत सुनिश्चित की।

39 साल 51 दिन की उम्र में जोकोविच ओपन एरा में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल ऑस्ट्रेलिया के केन रोजवेल हैं, जिन्होंने 1974 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

रणनीति और अनुभव बना जीत की कुंजी

जोकोविच ने पूरे मुकाबले में ऑगर-अलियासिमे के बैकहैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि कनाडाई खिलाड़ी ने दमदार चुनौती दी और मैच को पांचवें सेट के टाई-ब्रेकर तक खींच लिया, लेकिन निर्णायक क्षणों में जोकोविच का अनुभव भारी पड़ा।

इस जीत के साथ उन्होंने विंबलडन में शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार तीन हार का सिलसिला भी समाप्त कर दिया। इससे पहले उन्हें 2023 और 2024 के फाइनल में कार्लोस अल्काराज तथा पिछले संस्करण के सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।

अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल इटली के यानिक सिनर से होगा। पिछले साल सिनर ने विंबलडन के सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया था। ऐसे में इस बार दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें