अपने पैतृक गांव पहुंचे दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा,लुंगी-टीशर्ट में गांव की चौपाल पर बैठे, सादगी ने जीता दिल

मनोरंजन।फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन संजय मिश्रा हालही में अपने पैतृक गांव दरभंगा पहुंचे.जहां उनके आने की खबर मिलने के बाद गांववाले उनसे मिलने के लिए घर पहुंच रहे हैं. संजय मिश्रा भी अपनी देसी अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं
नजर आया देसी अंदाज
संजय मिश्रा इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन एक्टर है हालही में उन्होंने अपनी फिल्म भक्षक के लिए सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय पुरुस्कार जीता है लेकिन जब वो अपने पैतृक गांव पहुंचे तो देसी अंदाज में नजर आए. ना कोई स्टारडम ना कोई घमंड आराम से घर के चबूतरे पर बैठकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संजय मिश्रा के गांव पहुंचने का वीडियो उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें लुंगी कुर्ता पहनकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं उनके इस अंदाज को देखकर यूजर्स भी इंप्रेस हो गए हैं और उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड की राघोपुर पश्चिमी पंचायत के नारायणपुर गांव से संजय मिश्रा का पारिवारिक जुड़ाव है। गांव पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बचपन में प्यार से ‘घूटन’ कहे जाने वाले संजय मिश्रा सबसे पहले अपने घर पहुंचे और परिजनों का हालचाल जाना। उन्होंने अपनी चाची, पड़ोसियों और गांव के लोगों से मुलाकात की।
अभिनेता के गांव आने की खबर फैलते ही उनसे मिलने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। उनके सहज व्यवहार ने स्थानीय लोगों को खासा आकर्षित किया
मिथिला की मिट्टी से जुड़ाव
संजय मिश्रा का नारायणपुर पहुंचना उनके प्रशंसकों के लिए खास रहा। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद भी अपने पैतृक गांव में अपनों के बीच उनका सहज रूप लोगों को पसंद आया। गांव के दालान में बैठकर परिवार और स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताते अभिनेता की तस्वीरें उनकी जड़ों से जुड़े रहने की कहानी कहती हैं।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
