सोमवार, 26 अक्टूबर 202601:40:20 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Bigg Boss 20 : लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम, बोली- ‘कैरेक्टर असैसिनेशन’ बर्दाश्त नहीं; डबल स्टैंडर्ड पर उठाए सवाल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 26, 2026
11:22 AM
लव गिल के सपोर्ट में उतरी टीम, बोली- ‘कैरेक्टर असैसिनेशन’ बर्दाश्त नहीं; डबल स्टैंडर्ड पर उठाए सवाल

Bigg Boss 20 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल, गेमर ScoutOP और उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी के बीच का विवाद अब घर से बाहर भी चर्चा में है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने लव और ScoutOP की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद काश्वी ने भी शो में पहुंचकर अपने बॉयफ्रेंड से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए। अब लव गिल की टीम ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को ‘कैरेक्टर असैसिनेशन’ बताया है।

लव गिल की टीम ने क्या कहा?

लव गिल की टीम ने अपने बयान में कहा कि शो में हुई बातचीत के बाद लव को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, वह गलत है। टीम ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक महिला को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि पुरुष की भूमिका और फैसलों पर उतनी चर्चा नहीं हो रही।

टीम ने महिलाओं के प्रति समाज के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पुरुष की भावनाओं या फैसलों का बोझ महिला पर नहीं डाला जाना चाहिए। बयान में यह भी कहा गया कि लव ने शुरुआत से ScoutOP को अपना भाई माना है और उनके मुताबिक, इस रिश्ते में उनकी सीमाएं स्पष्ट थीं।

रोहित शेट्टी ने लव और ScoutOP की नजदीकियों पर उठाए थे सवाल

विवाद की शुरुआत बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान हुई, जब होस्ट रोहित शेट्टी ने लव गिल और ScoutOP के बीच शारीरिक नजदीकियों पर सवाल किए। उन्होंने हाथ, पैर और गर्दन की मसाज जैसे व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि कैमरे पर उनकी नजदीकियां सही संदेश नहीं दे रही हैं।

लव ने ScoutOP को अपना भाई बताया था, जबकि ScoutOP ने अपने व्यवहार को लेकर सफाई देने की कोशिश की। इसके बावजूद रोहित शेट्टी ने दोनों को दर्शकों के नजरिए और स्क्रीन पर बनने वाली छवि के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

काश्वी हिरानंदानी ने भी जताई थी नाराजगी

ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने शो में दोनों की नजदीकियों पर असहजता जताई थी। उन्होंने ScoutOP से अपने रिश्ते की सीमाएं तय करने को कहा और लव पर उन्हें प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस बातचीत के दौरान लव ने अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। बाद में इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद काश्वी ने अपने बयान को लेकर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उस समय की भावनाओं में वह बह गई थीं और उन्हें अपनी बात बेहतर तरीके से रखनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं था।

‘लव को सहानुभूति मिलनी चाहिए, न कि नफरत’

लव गिल की टीम ने अपने बयान में कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यवहार पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन किसी के चरित्र पर हमला करना उचित नहीं है। टीम ने सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस विवाद को व्यूज और सुर्खियां बटोरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

टीम के मुताबिक, लव को अपनी बात रखने और सम्मान के साथ सुने जाने का मौका मिलना चाहिए था। बयान में दोहराया गया कि किसी महिला को किसी पुरुष के फैसलों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

बिग बॉस 20 का विवाद बना चर्चा का विषय

लव गिल, ScoutOP और काश्वी हिरानंदानी से जुड़ा यह मामला अब शो के बाहर भी बहस का विषय बन गया है। एक ओर काश्वी ने अपने रिश्ते को लेकर चिंता जताई, वहीं लव की टीम ने उनके खिलाफ हो रही ऑनलाइन आलोचना पर सवाल उठाए। काश्वी की माफी के बाद विवाद में एक नया मोड़ आया है।

अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बिग बॉस के घर में इस मुद्दे पर आगे क्या होता है और लव तथा ScoutOP अपने रिश्ते को लेकर क्या रुख अपनाते हैं। फिलहाल, लव की टीम का मुख्य जोर उनके पक्ष को सामने रखने और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें