सोमवार, 2 नवंबर 202608:54:08 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बॉलीवुड में दिवाली पार्टी की धूम, रमेश तौरानी से अक्षय कुमार तक इन सितारों के घर सजेगी महफिल

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Nov 01, 2026
10:40 AM
बॉलीवुड में दिवाली पार्टी की धूम, रमेश तौरानी से अक्षय कुमार तक इन सितारों के घर सजेगी महफिल

मुंबई: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बॉलीवुड में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। फिल्मी सितारों के घरों में दिवाली पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई बॉलीवुड हस्तियां अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए शानदार पार्टी आयोजित करने वाली हैं। निर्माता रमेश तौरानी, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एकता कपूर के घर सितारों की महफिल सजने वाली है। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन सी दिवाली पार्टियां चर्चा में हैं।

कब पार्टी देंगे रमेश तौरानी?

निर्माता रमेश तौरानी हर साल अपने यहां दिवाली की भव्य पार्टी आयोजित करते हैं। इस साल भी वह 2 नवंबर को दिवाली पार्टी होस्ट करने वाले हैं। उनकी पार्टी में आमतौर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, अभिनेता और फिल्ममेकर शामिल होते हैं। हालांकि, इस साल की गेस्ट लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार भी फिल्मी सितारों की मौजूदगी से पार्टी में रौनक देखने को मिलेगी।

खिलाड़ी और ट्विंकल के घर होगा जश्न

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी दिवाली सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल 3 नवंबर को अपने यहां दिवाली पार्टी होस्ट करेगा। उम्मीद है कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों को इस जश्न में आमंत्रित करेंगे। मुंबई स्थित उनका सी-फेसिंग घर पार्टी का संभावित वेन्यू बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में जुटेंगे सितारे

मशहूर फैशन डिजाइनर और फिल्म निर्माता मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हर साल बॉलीवुड की चर्चित पार्टियों में शामिल रहती है। इस साल उनके बांद्रा स्थित घर पर 5 नवंबर को दिवाली सेलिब्रेशन होने की खबर है। मनीष की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होते हैं। खास बात यह है कि कई सेलिब्रिटीज इस मौके पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नजर आते हैं। ऐसे में इस साल भी उनके यहां फैशन और ग्लैमर का खास संगम देखने को मिल सकता है।

एकता कपूर के यहां भी सजेगी सितारों की महफिल

टीवी और फिल्म निर्माता एकता कपूर भी त्योहारों को खास अंदाज में मनाने के लिए जानी जाती हैं। गणपति पूजा से लेकर होली और दिवाली तक, उनके घर पर अक्सर शानदार आयोजन होते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर 7 नवंबर को अपने यहां दिवाली सेलिब्रेशन आयोजित कर सकती हैं। उनकी पार्टी में फिल्म और टेलीविजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अनिल कपूर भी बना रहे पार्टी का प्लान

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी इस साल अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की तारीख और लोकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कुल मिलाकर दिवाली तक बॉलीवुड में जश्न और पार्टियों का सिलसिला जारी रहने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सितारों की दिवाली पार्टियों में कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं और किसकी पार्टी में सबसे ज्यादा ग्लैमर देखने को मिलता है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें