शनिवार, 31 अक्टूबर 202610:39:25 AM
Download App
Home/देश

बाबा महाकाल के शरण में पहुंची तमन्ना भाटियां : दिव्य भस्मारती में शामिल होकर की शिव की आराधना, बोलीं- दर्शन से मिली आसीम शांति और खुशी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
08:01 AM
दिव्य भस्मारती में शामिल होकर की शिव की आराधना, बोलीं- दर्शन से मिली आसीम शांति और खुशी

उज्जैन। बाबा महाकाल की शरण में वीवीआईपी भक्तों के आने सिलसिला जारी है। हर दिन कोई न कोई हस्ती उनके दरबार में हाजिरी लगा रही है। इसी क्रम में बालीवुड और दक्षिण फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने दिव्य भस्मारती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान तमन्ना के साथ उनकी मां भी थीं। वे साड़ी पहनकर मंदिर पहुंची और नंदी हाल में बैठकर भोलनाथ की भक्ति की।

अभिनेत्री ने नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक चली इस धार्मिक अनुभूति के बाद तमन्ना ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन संपन्न होने के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से अभिनेत्री और उनके परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मां को महाकाल के दर्शन कराने पहुंचीं उज्जैन

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने मीडिया से अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए बेहद आनंद और सौभाग्य की बात है। अभिनेत्री ने बताया कि वह विशेष रूप से अपनी मां को भगवान महाकाल के दर्शन कराने के लिए उज्जैन लेकर आई थीं। मां के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यहां दर्शन करने के बाद उन्हें असीम शांति और खुशी का अनुभव हुआ।

13 साल की उम्र में शुरू किया था अभिनय का सफर

तमन्ना भाटिया का फिल्मी सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मात्र 13 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग सीखना शुरू कर दिया था और पृथ्वी थिएटर से भी जुड़ी रहीं।

उन्होंने वर्ष 2005 में हिंदी फिल्म चाँद सा रोशन चेहरा से अपने मुख्य अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में लगातार काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें