शनिवार, 31 अक्टूबर 202610:41:05 AM
Download App
Home/देश

वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का दौर खत्म : युवाओं को बड़ी सौगात देकर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 31, 2026
09:48 AM
युवाओं को बड़ी सौगात देकर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 1,725 करोड़ रुपये की लागत वाली सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जयंती पर लोक भवन सभागार में आयोजित किया गया।

युवाओं को बड़ी सौगात देने के बाद सीएम योगी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे बोझ समझा, जबकि उनकी सरकार युवाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत मानती है। अगले तीन वर्षों में प्रदेश के सभी 75 जिलों को नौ स्किल ट्रेनिंग एवं रोजगार जोन से जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं को उनकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अब सीधे खातों में पहुंच रहा पूरा पैसा

सीएम ने कहा कि पहले विकास और गरीब का पैसा बिचैलिए निगल जाते थे, लेकिन आज डिजिटल क्रांति के जरिए बिना किसी कटमनी के पूरा पैसा सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। पहले प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया पलता था, जबकि आज सरकार ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाकर युवाओं को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) का मंच दिया है।

साढ़े नौ साल में साढ़े लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

पिछले साढ़े नौ वर्ष में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सीधे सरकारी नौकरी मिली है और ओडीओपी के माध्यम से सवा तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। युवाओं से अपनी नियमित पढ़ाई के साथ श्डुअल डिग्री के तहत कौशल विकास कोर्स करने का भी आह्वान किया गया।

नौकरी और रोजगार के नए अवसरों पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि ओडीओपी के माध्यम से सवा तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने युवाओं से नियमित पढ़ाई के साथ डुअल डिग्री के तहत कौशल विकास पाठ्यक्रम अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पहले बिचैलिये गरीबों और विकास का पैसा हड़प लेते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था से लाभ सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। प्रदेश में माफियाराज की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

रोजगार मित्र पोर्टल से जुड़ेंगे युवा और उद्योग

कार्यक्रम में रोजगार मित्र पोर्टल और ब्लू डॉट साझा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की गई। इनके जरिए युवाओं, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों को स्थानीय रोजगार और गिग वर्क के अवसरों से जोड़ा जाएगा। टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, अशोक लीलैंड, एशियन डेवलपमेंट बैंक समेत कई संस्थानों के साथ एमओयू भी किए गए।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें